Republic Day 2022: ITBP के जवानों ने -40 डिग्री में भी लहराया तिरंगा
| Image Source ANI |
आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं। इस मौके पर देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय सेना के जवानों के साहस और उनकी ओर से गणतंत्र दिवस मनाने के फोटो और वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों का भी जोश हाई नजर आया।
आईटीबीपी के इन हिमवीरों ने माइनस 40°C तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 15,000 feet altitude in -40 degree Celsius temperature in Ladakh. pic.twitter.com/WxcpTiC0Rr
— ANI (@ANI) January 26, 2022
#WATCH | 'Himveers of Indo-Tibetan Border Police (ITBP) celebrate #RepublicDay at 15000 feet altitude in -35 degree Celsius temperature at Ladakh borders.
— ANI (@ANI) January 26, 2022
(Source: ITBP) pic.twitter.com/JvHchY99AE
उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में भी आईटीबीपी के जवानों ने 12000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
#WATCH | Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 14,000 feet altitude in -30 degree Celsius temperature in Uttarakhand. pic.twitter.com/sPPJHqzr1u
— ANI (@ANI) January 26, 2022
#WATCH | Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 14,000 feet altitude in -30 degree Celsius temperature in Uttarakhand. pic.twitter.com/sPPJHqzr1u
— ANI (@ANI) January 26, 2022
आई़टीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में Republic Day पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 16,000 feet in Himachal Pradesh, braving the harsh winter conditions. pic.twitter.com/DjDbLdNCaw
— ANI (@ANI) January 26, 2022
जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को देश की अलग-अलग सरहदों पर तिरंगा लहराते हुए देखा जा सकता है। खून जमा देने वाले इस मौसम को बर्फ और खतरनाक बना देती है। मगर फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि भले ही जवान अलग-अलग बॉर्डर पर मुस्तैद हो, लेकिन उन सभी का जज्बा एक जैसा ही है।
आपको बता दें कि भारत-चीन सीमा पर तैनात इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस (ITBP) के 18 जवान शौर्य व पराक्रम के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किए गए। इनमें से तीन जवानों को पीएम ने विशिष्ट सेवा के लिए तीन जवान को राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 जवान पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित हुए।
1962 में स्थापित ITBP को भारत-चीन सीमाओं के 3488 KM की सुरक्षा के लिए तैनात है। इन पर्वतीय सीमाओं में इलाके और मौसम की विकट चुनौतियां हैं जहां आईटीबीपी के बहादुर जवान देश की हिमालयी सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। ITBP एक पर्वतीय प्रशिक्षित बल है और इसके सभी कर्मियों को पेशेवर रूप से पर्वतारोही माना जाता है। जो कि राष्ट्र की उच्चतम सीमाओं की सुरक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें