73वें गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ पर आकर्षण का केंद्र बना नन्हे परिंदे वैन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 20 बच्चों को परेड देखने का निमंत्रण कमिश्नर सर द्वारा प्राप्त हुआ है। बता दें कि 14 नवंबर 2021 में नन्हे परिंदे वैन के उद्घाटन के दिन चेतना संस्था के निदेशक संजय गुप्ता, द्वारा गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त के सामने बच्चों द्वारा पुलिस परेड देखने की इच्छा व्यक्त की थी। जिसके फलस्वरूप पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बच्चों की इच्छा को स्वीकार किया।
चेतना संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि हमें खुशी है कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह द्वारा बच्चों की इच्छा को स्वीकार करके परेड देखने के अवसर के साथ ही नन्हे परिंदे वैन को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया। ठंड व कोविड़ सुरक्षा हेतु बच्चों का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के लिए गर्म कपड़े, मास्क की व्यवस्था आदि और साथ ही नोएडा पुलिस के तरफ से बच्चों के लिए जलपान व उपहारों की भी व्यवस्था की गई है। एचसीएल फाउंडेशन की निदेशक सुश्री निधि पुंढीर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एचसीएल फाउंडेशन और नोएडा पुलिस का यह प्रयोग बहुत सफलतापूर्वक चल रहा है।



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें