Exclusive
युवराज सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी हेजल ने दिया बेटे को जन्म
बुधवार, 26 जनवरी 2022
0
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने एक बच्चे को जन्म दिया हैं। युवराज ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी अपने फैंस से साझा की। उन्होंने यह खुशखबरी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा करते हुए सभी से निजता का सम्मान करने की गुजारिश भी की।
❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/IK6BnOgfBe
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 25, 2022
हालांकि युवराज सिंह ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वे सभी उनकी प्राइवेसी की भी रेसपेक्ट करें। युवराज ने लिखा है कि हम भगवान को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं। आपको बता दें कि युवराज सिंह की शादी को पांच साल से भी ज्यादा समय हो चुका हैं। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने सलमान खान की फिल्म बॉडीगॉर्ड में काम किया है, इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म हेरी पोर्टर में भी अदाकारी की हैं। हेजल का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता इंग्लैंड के ही रहने वाले हैं जबकि मां भारतीय हैं।
Previous article
Next article



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें