Ads Right Header

OYO IPO: अब ओयो की स्टॉक एक्सचेंज में होगी लिस्टिंग, BSE-NSE ने दी लिस्टिंग की मंजूरी, चेक करें डिटेल

OYO-IPO:-Now-OYO-will-be-listed-on-stock-exchange,-BSE-NSE-approves-listing,-check-details

ट्रैवल टेक फर्म ओयो (OYO) ब्रांड की मालिकाना हक वाली कंपनी ऑरैवल स्टेज लिमिटेड ( Oravel Stays Limited ) को स्टॉक एक्सचेंजपर लिस्टिंग के लिए मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी मिल गई हैं। अब OYO 8,430 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास संशोधित ड्राफ्ट डॉक्युमेंट फाइल करने की तैयारी में हैं। 

लिस्टिंग की सफलता पर सवाल

OYO संशोधित डॉक्यूमेंट ऐसे समय में फाइल करने जा रही है, जब शेयर बाजार में भारी उठापटक देखा जा रहा हैं। ये सवाल भी उठने लगे हैं कि जब बाजार का मूड बिगड़ा हुआ है ऐसी हालत में स्टॉक एक्सचेंज की योजना कितनी सफल होगी। वैसे भी 2021 में जितने आईपीओ आए थे उनके शेयरों की जबरदस्त पिटाई हुई हैं। पेटीएम, पॉलिसी बाजार, कारट्रेड के शेयर बड़ा उदाहरण हैं। 

OYO-IPO:-Now-OYO-will-be-listed-on-stock-exchange,-BSE-NSE-approves-listing,-check-details

कंपनी वैल्युएशन में कर सकती है बदलाव

मौजूदा माहौल को देखते हुए, ऐसी संभावना है कि OYO अपनी संशोधित वैल्युएशन 9 अरब डॉलर कर सकती है, जबकि पहले कंपनी 12-14 अरब डॉलर का वैल्युएशन का लक्ष्य लेकर चल रही थी। OYO ने सेबी के पास पिछले साल ही DRHP दाखिल कर दिया था और अब रेग्युलेटर द्वारा उससे  पूछे गए सवालों  का जवाब और सफाई देना पड़ रहा हैं। माना जा रहा है कि सेबी का रुख अगले 10 दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। 

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल की कंपनी में 33 फीसदी हिस्सेदारी है और वे आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे। वहीं Softbank Vision Fund, जो OYO में सबसे बड़ा निवेशक है और 46 फीसदी जिसकी हिस्सेदारी है कंपनी में 2 फीसदी अपनी हिस्सेदारी बेच सकती हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel