नीरज चोपड़ा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बल पर गोल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले वीरता पुरस्कारों का ऐलान किया। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान किया गया हैं।
सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Gold Medalist Niraj Chopra) का नाम भी शामिल हैं। सरकार की घोषणा के मुताबिक, 12 शौर्य चक्र और 29 परम सेवा विशिष्ट सेवा मेडल का ऐलान हुआ है। 13 युद्ध सेवा मेडल और 122 विशिष्ट सेवा मेडल का भी ऐलान किया गया है। कुल 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया हैं।
किन लोगों को दिया जाता है यह सम्मान?
परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) भारत का एक सैन्य पुरस्कार है. यह शांति और सेवा क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले रक्षा कर्मियों को दिया जाता हैं। प्रादेशिक सेना, सहायक और रिजर्व बलों, नर्सिंग अधिकारियों व नर्सिंग सेवाओं के अन्य सदस्यों और अन्य कानूनी रूप से गठित सशस्त्र बलों सहित भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंक के कर्मी इस पुरस्कार के लिए पात्र हो सकते हैं। परम विशिष्ट सेवा मेडल मूल रूप से 26 जनवरी 1960 को "विशिष्ट सेवा मेडल, क्लास I" के रूप में स्थापित किया गया था. 27 जनवरी 1961 को इसका नाम बदल दिया गया।



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें