Ads Right Header

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता RPN सिंह



पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता आरपीएन सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कुशीनगर में पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन सिंह आज ही बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के साथ ट्विटर पर यह भी ऐलान कर दिया है कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ट्विटर करते हुए पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह की तारीफ भी की हैं। बात दें कि यूपी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह अब बीजेपी छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। 

ट्वीट में पीएम मोदी- शाह का किया जिक्र

आरपीएन सिंह ने अपने बीजेपी में जाने का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा, "ये मेरे लिए एक नई शुरुआत है. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं।"

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि की है। वहीं बीजेपी में आरपीएन सिंह की भूमिका को लेकर दो तरह की खबरें सूत्रों के हवाले से आ रही है। कुछ सूत्रों का कहना है कि आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजा जा सकता है। उनके दो करीबी नेताओं को विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट दिया जाएगा।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel