National
कोरोना की तीसरी लहर ने जड़े समाना शुरू कर दिया है। दिन ब दिन इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्रिय मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus) के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट मुताबिक देश में 21 लाख के पार एक्टिव केस हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 21 लाख के पार
सोमवार, 24 जनवरी 2022
0
कोरोना की तीसरी लहर ने जड़े समाना शुरू कर दिया है। दिन ब दिन इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्रिय मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus) के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट मुताबिक देश में 21 लाख के पार एक्टिव केस हैं।
देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हजार 409 हो गई है। अब तक देश में 161 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
दुनियाभर में कोरोना (Corona) कोहराम मच रहा है। वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनियाभर में तीन दिनों में एक करोड़ से ज्यादा केस सामने आए हैं वहीं औसतन हर दिन करीब 9000 लोग जान गवां रहे हैं। दुनिया में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 34.98 करोड़, वहीं 27.81 करोड़ मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं अभी तक एक्टिवकेसों की संख्या 6.60 करोड़ हैं। अब तक कुल मौतें- 56 लाख 10 हजार से अधिक बतायी जा रही है।
Previous article
Next article



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें