Ads Right Header

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला इलेक्ट्रिक प्‍लेन बनकर तैयार, बदलेगा हवाई सफर का अनुभव!

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला इलेक्ट्रिक प्‍लेन बनकर तैयार, बदलेगा हवाई सफर का अनुभव!

रोल्स-रॉयस ने घोषणा की है कि उसका 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' विमान आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे तेज ऑल-इलेक्ट्रिक विमान है, जिसने दो नए विश्व रिकॉर्ड तोड़े हैं जिन्हें अब अब पुष्टि की गई हैं। ये एयरक्राफ्ट 3 किलोमीटर की दूरी तक 555.9kmph की रफ्तार से उड़ान भरने में कामयाब रहा हैं।

इस एयरक्राफ्ट के साथ कंपनी ने सीमेंस के ई-एयरक्राफ्ट एक्स्ट्रा 330 LE एरोबेटिक के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया हैं। सीमेंस के इस ई-एयरक्राफ्ट ने 2017 में 231.04kmph की रफ्तार से उड़ान भरी थी। 623kmph रही ई-एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम स्पीड दोनों रिकॉर्डों को ऑफिशियल तौर पर फेडरेशन एरोनॉटिक इंटरनेशनेल (FAI), वर्ल्ड एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा अब पुष्टि की गई हैं। जो विश्व वैमानिकी और अंतरिक्ष यात्री रिकॉर्ड को नियंत्रित और प्रमाणित करता हैं। रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस के दौरान इस एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम स्पीड 623kmph रही। इसी स्पीड के कारण यह दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला ई-एयरक्राफ्ट बनने में कामयाब हो पाया।

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला इलेक्ट्रिक प्‍लेन बनकर तैयार, बदलेगा हवाई सफर का अनुभव!

3000 मीटर ऊंचाई पर सबसे तेज पहुंचने वाला ई-एयरक्राफ्ट

रोल्स-रॉयस के इस एयरक्राफ्ट ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय बॉस्कोम्बे डाउन की एयरक्राफ्ट टेस्टिंग साइट पर 15 किलोमीटर तक 532.1kmph की रफ्तार पर उड़ान भरी। खास बात यह भी है कि इसने सबसे कम समय में 3000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


500hp की ताकत देने वाली मोटर अपनी रिकॉर्डतोड़ उड़ानों के दौरान इस इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट ने 400kW के इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया। यह मोटर 500hp तक की पावर पैदा करता है। इस रिकॉर्ड फ्लाइट के दौरान एयरक्राफ्ट में टेस्ट पायलट के अलावा कंपनी के डायरेक्टर ऑफ फ्लाइट ऑपरेशन्स फिल ओ'डेल भी मौजूद थे।

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला इलेक्ट्रिक प्‍लेन बनकर तैयार, बदलेगा हवाई सफर का अनुभव!

इस रिकॉर्ड के लिए रॉल्स रॉयस ने एविएशन एनर्जी स्टोरेज स्पेशलिस्ट YASA के साथ पार्टनरशिप की थी। कंपनी ने कहा कि इस प्रोग्राम के लिए तैयार की गई एडवांस्ड बैटरी और प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी का एडवांस्ड एयर मोबिलिटी मार्केट में काफी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel