Ads Right Header

पंजाब में बीजेपी गठबंधन की आधिकारिक घोषणा, 65 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव

पंजाब में बीजेपी गठबंधन की आधिकारिक घोषणा, 65 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव

Punjab Election 2022: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी हैं। समझौते के तहत पंजाब में एनडीए गठबंधन जो हुआ है उसमें बीजेपी, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा शामिल हैं।

इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, यह चुनाव पंजाब का भविष्य तय करने वाला चुनाव होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में एनडीए की ओर से 37 सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लड़ेगी और 15 सीटें सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को दी गई हैं। जेपी नड्डा ने बताया कि बीजेपी पंजाब की 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन की घोषणा करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्यों को लेकर कहा कि पंजाब में नशों और हथियारों की तस्करी का प्रयास होता रहता हैं। साथ ही उन्होंने कहा देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनाने की जरूरत हैं। 

जेपी नड्डा ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, पंजाब ने देश को जो खाद्य सुरक्षा दी है, उसे भी देश कभी भूल नहीं सकता है। पंजाब ने हमारी आशाओं को हमेशा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि माफियाराज ने पंजाब को खोखला करने का काम किया हैं। आज जमीन माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया से सभी पंजाब को खोखला कर रहे हैं। इसलिए NDA गठबंधन एक कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा है कि हम इस माफियाराज को समाप्त करेंगे। 

जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब पर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। पंजाब पहले जहां विकास की ओर अग्रसर था, आज वो नीचे खिसक रहा हैं। पंजाब को आर्थिक दृष्टि से सबल बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती हैं। केंद्र-राज्य के रिश्ते स्थिरता और सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है, ये भी हमें याद रखना चाहिए। 

बता दें कि बीजेपी ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया गया था. अमरिंदर सिंह ने भी 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया हैं। अमरिंदर खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel