Ads Right Header

UP Election 2022: ओमीक्रोन खतरे के बीच तय समय पर होगा उत्तर प्रदेश में चुनाव

election-commission-announced-no-delay-in-up-election-amidst-corona-omicron-variant-threat

लखनऊ दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे। बात दे कि बढ़ते ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव टालने की अपील की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग द्वारा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव तय समय पर ही होंगे साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग प्रदेश में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कोविड मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध  हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि हमने पहले राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, उनसे सुझाव लिए फिर हमने इंफोर्मेन्ट एजेंसियों और सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और एसएसपी  के साथ बैठक की, सभी दलों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव समय से कराने की मांग की हैं। कुछ लोगों ने रैलियों में भीड़ को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की साथ ही कुछ दल के लोगों ने प्रशासनिक लोगों के दबाव में भी होने की बात कही। साथ ही।

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी। उत्तर प्रदेश में 52 फीसदी नए वोटर और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव के पक्ष में हैं। बता दें कि अगले साल फरवरी-मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel