Ads Right Header

पश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को ही मिलेगी मंजूरी

पश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को ही मिलेगी मंजूरी


कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने 15 दिनों का लॉकडाउन की घोषणा की हैं। राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने कल यानी 16 मई से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया हैं। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं के लिए ही अनुमति दी गई हैं।

आपको बता दें कि राज्य में पहले से ही पाबंदियों का दौर जारी हैं। और अब संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया हैं। गौरतलब है कि कई राज्यों में सरकार ने कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लागू की हैं, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा हैं। बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसके बाद से कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा हैं। जिसके बाद से ही ऐसे अटकलें थीं कि राज्य में सख्त पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

वहीं, बंगाल में 15 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं व अन्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहने वाली हैं। इस दौरान स्कूल-कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश हैं। ममता सरकार में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के तहत बंगाल में 30 मई तक किराने और सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे (सिर्फ 3 घंटे) तक खुलेंगी। जबकि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैंक खुलेंगे। लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर (जरूरी सेवाओं को छोड़कर), लोकल ट्रेन, बस सेवा भी बंद रहेगी। सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।

सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। शादी समारोह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति हैं। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह के उद्योग बंद रहेंगे। बैंक की सेवाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेंगी।

कोरोना से हालात चिंताजनक

बंगाल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा हैं। हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बंगाल में कल सबसे ज्यादा 20,846 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10 लाख 94 हजार 802 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई हैं। हालांकि राज्य में गुरुवार से 19,131 लोग स्वस्थ हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 3890 लोगों की मौत हुई हैं। एक साल में अब तक कुल 2,66,207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महाराष्ट्र में 79,552, कर्नाटक में 21,085, दिल्ली में 20,907, तमिलनाडु में 17,056, उत्तर प्रदेश में 16,957, पश्चिम बंगाल में 12,993, पंजाब में 11,477 और छत्तीसगढ़ में 11,461 लोगों की मौत हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel