Ads Right Header

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का आज निधन हो गया। असीम बनर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पिछले एक महीने से कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। छोटे भाई के निधन पर ममता बनर्जी काफी आहत हैं और इसके साथ ही पूरा परिवार शोकाकुल हैं। असीम बनर्जी पिछले कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे और आज सुबह उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

बता दें कि बंगाल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा हैं। हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो रही हैं। 

बंगाल में कोविड के एक दिन में सर्वाधिक नए मामले

पश्चिम बंगाल में कल सबसे ज्यादा 20,846 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10 लाख 94 हजार 802 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई हैं। हालांकि राज्य में गुरुवार से 19,131 लोग स्वस्थ हुए हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 26 हजार 98 नए मामले सामने आए हैं और 3890 लोगों की मौत हुई है. बुधवार को, भारत में कोरोना से 4205 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 7 मई को देश में अब तक के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे। भारत में अब तक 36,73,802 एक्टिव केस और 2,66,207 मौतों के साथ कोविड मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार 907 हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,53,299 लोगों को छुट्टी दे दी गई हैं, अबतक 2,04,32,898 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 18,04,57,579 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। जिनमें 11,03,625 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel