दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा लॉकडाउन, CM केजरीवाल ने किया एलान
दिल्ली लॉकडाउन: राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में भले ही लगातार गिरावट हो रही हो, मगर लॉकडाउन जारी रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस साल चौथी बार लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी हैं। दिल्ली में पिछले महीने लॉकडाउन का ऐलान किया गया था जिसे बार-बार आगे बढ़ाया गया।
#WATCH | Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal says, "We are extending the lockdown for one more week. Instead of tomorrow, lockdown is extended till next Monday, 5 am in Delhi." pic.twitter.com/Z7cO361LlR
— ANI (@ANI) May 16, 2021
दिल्ली में कोविड-19 के पॉजिटिविटी रेट में तब से लेकर अबतक करीब 24% की गिरावट हुई है मगर सरकार किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती। जो पाबंदियां पिछले तीन हफ्ते से लागू हैं, वे अगले हफ्ते भी जारी रहेंगी। इस दौरान जरूरी सेवाओं को आवाजाही की छूट रहेगी। जरूरी सेवा में लगे लोगों के लिए लॉकडाउन के दौरान आवाजाही के लिए दिल्ली सरकार लॉकडाउन पास जारी कर रही हैं।
इस बीच लॉकडाउन शुरू होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "हम लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा रहे हैं। क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा दिल्ली में कल के बजाय अगले सोमवार, सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें