Ads Right Header

यूपी के मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख


यूपी के मुजफ्फरनगर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक और प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की रात करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी व  सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल के संचालक डॉ. नरेश त्रेहान से बात कर कश्यप के निधन की पुष्टि की।

उनके भाई अजय कश्यप ने भी उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक छा गया। साथ ही भाजपा नेताओं ने भी इस पर दुख व्यक्त किया हैं। सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा हैं।

पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी ने ट्वीट कर राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- "भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ हैं। वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!"

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रदेश के राज्यमंत्री व मेरे सहयोगी विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुखद हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel