Ads Right Header

Cyclone Tauktae: आज गुजरात का दौरा करेंगे पीएम मोदी, ताउते तूफान से प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे

Cyclone Tauktae: आज गुजरात का दौरा करेंगे पीएम मोदी, ताउते तूफान से प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे

कोरोना महामारी के काल में आए साइक्लोन तूफान 'ताउते' ने देश के कई तटीय इलाकों में तबाही मचाई हैं। तूफान और इससे हुए नुकसान पर केंद्र सरकार लगातार नजरें बनाए हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने जहां आज तूफान से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर हालात की जानकारी ली वहीं पीएम मोदी आज खुद इसका जायजा लेने गुजरात और दीव का दौरा करेंगे और चक्रवात ताउते से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। 

वह सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और भावनगर पहुंचेंगे, जहां से वे ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहां से वापस आकर अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। गुजरात में चक्रवात ‘ताउते’ के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और नुकसान की खबर हैं।

ये होगा पीएम का कार्यक्रम

पीएम मोदी बुधवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक भावनगर के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे भावनगर, अमरेली, गिर, सोमनाथ और दीव का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। ये वही इलाके हैं, जहां चक्रवाती तूफान ताउते ने सबसे ज्यादा नुकसान किया हैं। हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंचेंगे और यहां गुजरात के सीएम और आला अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।

चक्रवाती तूफान ताउते के चलते गुजरात में अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा तटीय इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ हैं। बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए हैं। कई घरों और सड़कों को भी इससे नुकसान पहुंचा हैं। सीएम विजय रुपाणी के एक बयान के मुताबिक चक्रवाती तूफान की वजह से 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 40 हजार से ज्यादा पेड़ और एक हजार से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ चुके हैं। 

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की आधी रात को सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और उना के बीच गुजरात तट से टकराकर ये तूफान कमजोर पड़ गया। आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को अमरेली पहुंचने तक तूफान बेहद भयानक था, जो बाद में कमजोर पड़ने लगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel