Ads Right Header

पहलवान सुशील कुमार को बड़ा झटका, दिल्ली कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज

पहलवान सुशील कुमार को बड़ा झटका, दिल्ली कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज

छत्रसाल स्टेडियम में दो गुटों में हुए झगड़े में 23 वर्षीय सागर धनखड़ की हत्या के बाद फरार चल रहे ओलंपिक विजेता सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया हैं। इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने उनपर एक लाख और सहयोगी अजय पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। सागर राणा की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार और अन्य उनके साथियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका हैं। 

इससे पहले उत्तर-पश्चिम दिल्ली अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरीपाल सिंह सिद्धू ने आईएएनएस से कहा, सुशील के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया हैं। वह फिलहाल छुट्टी पर हैं और इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम में हुई झड़प के दौरान 23 साल के सागर धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और उस घटना के बाद से सुशील फरार हैं।

पहलवान सुशील कुमार को बड़ा झटका, दिल्ली कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज

सागर धनखड़ की मौत के बाद फरार है सुशील कुमार

अधिकारी ने कहा कि झड़प के दौरान कुछ पहलवान घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें से एक की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों के बयान दर्ज किए थे जिन्होंने सुशील के खिलाफ आरोप लगाए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी हैं। 

अधिकारी ने कहा कि सुशील सहित कई व्यक्तियों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सुशील की भूमिका की जांच कर रही है क्योंकि उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस सुशील कुमार के ससुर सतपाल सिंह समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। हालांकि अभी तक सुशील के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel