National
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी गई हैं। अब राजधानी में एक बार फिर से 6500 से कम नए संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई हैं। साथ ही दिल्ली में अब तक 13,09,578 कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं। हालांकि 21506 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में आई गिरावट, 24 घंटे में 6456 नए केस
रविवार, 16 मई 2021
0
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी गई हैं। अब राजधानी में एक बार फिर से 6500 से कम नए संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई हैं। साथ ही दिल्ली में अब तक 13,09,578 कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं। हालांकि 21506 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी हैं।
वहीं पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 6456 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इसके साथ ही दिल्ली में 9706 कोरोना वायरस के मरीज रिकवर भी हुए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 262 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी हैं। दिल्ली में अब एक्टिव कोरोना केस 62783 हैं। वहीं पॉजिटिविटी दर 10.40 फीसदी पर आ गई हैं। इससे पहले 15 मई को दिल्ली में कोरोना वायरस के 6430 नए मामले सामने आए थे और 337 लोगों की कोरोना से जान चली गई थी।
दिल्ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाहते कि पिछले कुछ दिन में मिली सफलता पर अचानक पानी फिर जाए, इसलिए लॉकडाउन की अवधि 24 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए एक और सप्ताह के लिए बढ़ाई गई हैं।'
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें