Ads Right Header

Cyclone Tauktae: प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह ने की बैठक, कहा- केंद्र हर संभव मदद देने को तैयार

Cyclone Tauktae: प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह ने की बैठक, कहा- केंद्र हर संभव मदद देने को तैयार

चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों समेत दादरा नगर हवेली के प्रशासक से बात की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस तूफान से निपटने के लिए जो भी सहायता केंद्र सरकार से उन्हें चाहिए, वो हर संभव सहायता उन्हें प्रदान की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने इन सभी से कहा कि इस संकट के दौरान कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें और यदि उन्हें एयरफोर्स की भी जरूरत महसूस होती है तो तत्काल केंद्र सरकार को अवगत कराएं। ध्यान रहे कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ आज इन राज्यों की सीमाओं में टकराया है जिसके चलते बड़े पैमाने पर हानि हुई हैं।

'किसी भी तरह की मदद देने के तैयार' 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस तूफान के तुरंत बाद इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत दादरा नगर हवेली के प्रशासक से बात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस आपदा के दौरान जितने भी कोविड-19 सेंटर हैं वहां पर पावर सप्लाई और ऑक्सीजन सप्लाई का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी हालत में इन जगहों पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए यदि इन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश को केंद्र से किसी भी तरह की मदद चाहिए तो केंद्र सरकार उन्हें वे सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यदि इन सरकारों को ऐसा लगता है कि उन्हें इस आपदा से और मजबूती से निपटने के लिए वायु सेना की आवश्यकता है तो वह इस बाबत तत्काल केंद्र सरकार को अवगत कराएं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक इस आपदा में हर संभव सहायता देने और स्थिति पर पूरी तरह से निगाह बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय में चौबीसों घंटे काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है जहां से आपदा प्रभावित राज्य किसी भी समय किसी भी तरह की सहायता मांग सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने इन राज्यों से स्पष्ट तौर पर कहा कि वे आपदा से निपटने के लिए जैसे भी संसाधन चाहे केंद्र सरकार उन्हें मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel