हरियाणा में फिर बढ़ा लॉकडाउन, सीएम बोले- जनता की मांग पर लिया यह फैसला
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा में लॉकडाउन को 24 मई तक के लिए और बढ़ा दिया गया हैं। सीएम मनोहर लाल ने रविवार को पानीपत में कहा कि मौजूदा स्थित को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा हैं। राज्य में 24 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। दरअसल ये फैसला कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए गया हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह जनता का फैसला हैं। हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विज ने ट्वीट कर कहा कि इस बार लॉकडाउन में और सख्ती बरती जाएगी।
बता दें कि कोरोना से मौतों के आंकड़े बढ़ने के बाद प्रदेश में 3 मई को लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया और एक बार फिर इसे बढ़ा दिया हैं।
Mahamari Alert / Surkshit Haryana extended from 17 May to 24 May Stringent measures will be taken to implement the Alert.
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 16, 2021
कोविड केयर सेंटर का किया उद्धाटन
सीएम मनोहर लाल ने रविवार को पानीपत में में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया हैं। यह कोविड केयर सेंटर गुरु तेग बहादुर संजीवनी अस्पताल में बना हैं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमने 20 दिनों में भीतर पानीपत में अस्पताल तैयार किया हैं। इसको बनवाने में करीब 28 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह अस्पताल सभी के सामूहिक प्रयास से बनाया गया हैं। बता दें कि एक दिन में हरियाणा में आज 1400 बेड की बढ़ोत्तरी हुई हैं। हिसार और गुडगांव में भी आज अस्पताल का उद्घाटन किया जा रहा है। इस प्रकार से अब हरियाणा में 19000 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था हो गई हैं। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री धर्मेंद प्रधान भी मौजूद थे।
बता दें कि हरियाणा में कोरोना वायरस के अब तक 6.4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 6500 से ज्यादा लोगों की इससे जान भी जा चुकी हैं। राज्य में फिलहाल 95 हजार से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिसमे से 5.8 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें