Ads Right Header

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- नदियों में शव बह रहे हैं, पीएम को सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- नदियों में शव बह रहे हैं, पीएम को सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं

देश में कोरोना का संकट जारी हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जुबना हमला बोला हैं। उन्होंने इसके लिए एक कविता का सहारा लिया, जिसमें बिहार के बक्सर में एक नदी में मिली लाशों, अस्पताल में लगने वाली लाइनों का जिक्र हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! पीएम, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं।''

वही कांग्रेस वर्किंग कमेटी के आरोपों का आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा, ''आज के समय में कांग्रेस के आचरण से दुखी करने वाले हैं, लेकिन आश्चर्य नहीं हुआ। आपकी पार्टी के कुछ सदस्य लोगों की मदद करने में सराहनीय काम कर रहे हैं, उनकी हार्डवर्क को पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा फैली नकारात्मकता से ग्रहण लग जाता हैं।''

उन्होंने कहा, ''आज के समय में जब देश कोविड-19 के खिलाफ अत्यंत साहस के साथ लड़ रहा है, हर कोई चाहेगा कि कांग्रेस के शीर्ष व्यक्ति लोगों को गुमराह करना, झूठी दहशत पैदा करना और यहां तक कि अपने विचारों का सिर्फ राजनीतिक विचारों के आधार पर विरोधाभास करना बंद कर देंगे।''

देश में कोरोना संक्रमण का रफ्तार नहीं थम रहा

देश में कोरोना संक्रमण का रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। हर दिन नए मामलों और मौतों का रिकॉर्ड टूट रहा हैं। हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3 लाख 29 हजार 942 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 3876 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। आंकड़ों की बात करें तो अब तक 2 लाख 49 हजार 992 लोगों ने कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ चुके हैं। बीते 24 घंटे में 3 लाख 56 हजार 082 मरीजों ने कोरोना को हराया हैं। अब तक देश में कुल 1 करोड़ 90 लाख 27 हजार 304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel