Ads Right Header

दिल्ली में कम हो रहे हैं कोरोना की दहशत, पिछले 24 घंटे में 12481 मामलों की पुष्टि, संक्रमण दर 17.76 फीसदी पर पहुंचा

दिल्ली में कम हो रहे हैं कोरोना की दहशत, पिछले 24 घंटे में 12481 मामलों की पुष्टि, संक्रमण दर 17.76 फीसदी पर पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए बड़ी राहत की खबर हैं। कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही हैं। बता दें कि दोपहर साढ़े तीन बजे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,481 नए मामले आए हैं, जो 12 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं। इसी के साथ ही संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) गिरकर 17.76 फीसदी हो गई। पिछले 15 दिनों में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट आधा हुआ हैं। 24 घन्टे में 70,276 टेस्ट किए गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 347 मरीजों की मौत हुई हैं।इसी के साथ दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया हैं। अब तक शहर में 20,010 मरीजों की मौत हुई हैं।

इस समय 83,809 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। इनमें से 51,480 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक 13 लाख 48 हजार 699 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 12,44,880 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को शहर में कोरोना के 12,651 नए मामले आए थे और  319 मरीजों की मौत हुई थी। 

वहीं रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से 273 मरीजों की मौत हुई थी और कोविड-19 के 13,336 नये मामले सामने आये थे। शनिवार को 17364 नए मामले आए थे और 332 मरीजों की मौत हुई थी।

दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन लागू हैं। शहर में 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के कारण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया था। तब शहर में संक्रमण दर करीब 35 फीसदी थी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel