Ads Right Header

Corona Crisis: गोवा में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को दी जाएगी 'आइवरमेक्टिन दवा'

Corona Crisis: गोवा में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को दी जाएगी 'आइवरमेक्टिन दवा'

पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा हैं। वहीं इस बेकाबू परिस्थितियों निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही हैं। एक मई से देशभर में वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो गया हैं। तीसरे चरण के दौरान 18 साल से लेकर 44 साल की उम्र के बीच सभी लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई जा रही हैं। हालांकि कई राज्यों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण देर से टीकाकरण शुरू किया गया। इसी बीच खबर आ रही है कि गोवा में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए आईवरमेक्टिन दवा दी जाएगी। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे मृत्यु दर में कमी आएगी। आईवरमेक्टिन दवा गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को नहीं दी जाएगी।

रिकवरी, वायरस खत्म होने और मृत्यु दर में होगी कमी

हेल्थ मिनिस्टर विश्वजीत राणे ने बताया कि सभी लोगों को पांच दिनों के लिए 12एमजी की आइवरमेक्टिन दवा देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि इटली, यूके, जापान और स्पेन के एक्सपर्ट पैनल ने दावा किया है कि इस दवा से कोरोना मरीजों में जल्द रिकवरी, वायरल खत्म होने और मृत्यु दर में कमी पाई हैं। बीमारी को रोकने के लिए की गई कार्रवाई को तुरंत कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह दवा कोरोना वायरस को तो नहीं रोक पाएगी लेकिन यह गंभीरता को कम करने में मददगार साबित होगी। गोवा के मंत्री ने आगे कि आइवरमेक्टिन 12एमजी टैबलेट सभी जिला, उप-जिला, पीएचसी, सीएचसी, उप-स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण औषधालयों में लोगों के लिए तुरंत उपचार के लिए उपलब्ध होगी।

2,804 नए कोरोना मरीज, 50 की मौत

रिसर्च में पाया गया है कि आइवरमेक्टिन को लगातार प्रयोग में लेने से कोविड की चपेट में आने का जोखिम बहुत कम हो जाता हैं। उनका दावा है कि यह दवा महामारी को खत्म करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती हैं। कई देशों में इसके बारे में बारीकी से समीक्षा की गई हैं। हालांकि अभी तक कोरोना वायरस के लिए कोई दवा नहीं बनी हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, गोवा में सोमवार को 2,804 नए कोरोना संक्रमित के नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 50 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,650 हो गई है, जबकि अब तक 1,729 लोगों की जान जा चुकी हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel