Ads Right Header

‘मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी?’, राहुल गांधी बोले- मुझे भी करो गिरफ्तार

‘मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी?’, राहुल गांधी बोले- मुझे भी करो गिरफ्तार

पीएम मोदी की आलोचना करने वाले जिन पोस्टर को लेकर दिल्ली में शनिवार को 25 लोगों को गिरफ्तारियां हुईं, उस पोस्टर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी वही पोस्टर शेयर किए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लो। 

यही नहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल की फोटो बदलकर इसी पोस्टर को नई प्रोफाइल तस्वीर बना ली हैं। बता दें कि कल दिल्ली पुलिस ने ऐसे पोस्टर लगाने वाले 25 लोगों को गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें लिखा था कि मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने पपीएम मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 एफआईआर दर्ज की हैं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। ये पोस्टर दिल्ली के कई हिस्सों में लगाए गए थे। इनमें लिखा था, "मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?"


पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों जैसे शाहदरा, रोहिणी, रिठाला, द्वारका और कई अन्य में पाए गए थे। 12 मई को पुलिस को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ये पोस्टर लगे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।13 मई तक सभी पोस्टर हटा दिए गए. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक 19 साल का लड़का है जिसने बीच में पढ़ाई छोड़ दी, 30 साल का ऑटो ड्राइवर है और 61 साल का दिहाड़ी मजदूरी करने वाला शख्स भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। इस व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए। एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की हैं। 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel