Ads Right Header

पिनरई विजयन ने लगातार दूसरी बार केरल के सीएम पद की ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

पिनरई विजयन ने लगातार दूसरी बार केरल के सीएम पद की ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

पिनरई विजयन ने लगातार दूसरी बार केरल के सीएम पद की शपथ ली हैं। इसी महीने 2 मई को आए चुनावी नतीजों में जीत दर्ज करके उनके गठबंधन LDF ने इतिहास रच दिया था। पिनरई विजयन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजयन के अलावा राज्यपाल ने 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। इसमें NCP के एके ससींद्रन, इंडियन नेशनल लीग (INL) के अहमद देवरकोविल, आर बिंदु और मोहम्मद रियास भी शामिल थे।

समारोह में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया था। विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ के नेता कोविड-19 की वजह से समारोह में शामिल नहीं हुए। केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को सरकार को निर्देश दिया था कि महामारी के मद्देनजर समारोह में सीमित संख्या में लोग भाग लें।

एलडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अलप्पुझा में पिनरई विजयन और मनोनीत मंत्रियों ने 1940 के दौरान हुए कामकाजी वर्ग के पुन्नापरा-वायलार आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विजयन सबसे पहले वायलार में स्थित एक स्मारक पर गए और पार्टी कार्यकर्ताओं के नारों के बीच शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

शपथ समारोह के बाद पीएम मोदी ने पिनरई विजयन को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, ''पिनरई विजयन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने पर बधाई"

केरल मंत्रिमंडल में कौन-कौन होंगे?

नये मंत्रिमंडल में ससीएम को छोड़कर पुराने चेहरों में केवल जेडीएस नेता के. कृष्णनकुट्टी और एनसीपी नेता ए. के. शशींद्रन शामिल हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख साझेदार माकपा और भाकपा ने इस बार पिछली सरकार के किसी भी मंत्री को बरकरार नहीं रखने का फैसला किया हैं।

पहली बार मंत्री बनने वालों में डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विजयन के दामाद पी. ए. मोहम्मद रियास, माकपा के कार्यवाहक राज्य सचिव ए विजयराघवन की पत्नी आर बिंदु (दोनों माकपा), जी. आर. अनिल, चिंचू रानी तथा पी प्रसाद (सभी भाकपा) तथा अहमद देवरकोविल (आईएनएल) शामिल हैं। केरल के इतिहास में पहली बार कोई ससुर और दामाद विधानसभा तथा मंत्रिमंडल में साथ होंगे। पेशे से प्रोफेसर बिंदु त्रिशूर की पहली महिला मेयर रह चुकी हैं।

नयी सरकार में बिंदु के अलावा मंत्री बनने वाली अन्य महिलाओं में अरनमुला से विधायक वीना जॉर्ज तथा चदयमंगलम से विधायक चिंचू रानी हैं। पूर्व एथलीट चिंचूरानी राज्य में भाकपा कोटे से पहली महिला मंत्री होंगी।पत्रकारिता से राजनीति में आईं वीना जॉर्ज लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गयी हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel