Ads Right Header

इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की बढ़ी आखिरी तारीख, कोरोना की वजह से लिया फैसला

इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की बढ़ी आखिरी तारीख, कोरोना की वजह से  लिया फैसला

केंद्र सरकार ने गुरुवार को इनकम टैक्स रिटर्न ( ITR ) जमा करने की तारीख बढ़ा दी हैं। व्यक्तिगत इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की समयसीमा को दो महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया हैं। कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया हैं। इससे पहले इनकम टैक्स फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। 

कंपनियों के लिए भी समयसीमा को बढ़ाया गया

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने कंपनियों के लिए भी आईटीआर फाइल करने की समयसीमा को बढ़ा दिया  हैं। इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया हैं। सीबीडीटी ने एक सर्कुलर जारी कहा कि समयसीमा का विस्तार कुछ चुनिंदा टैक्स कंपनियों के लिए दिया गया है ताकि आयकरदाता को इस महामारी में कुछ राहत मिल सके। 

इनकट टैक्स कानून के मुताबिक, वे लोग जिनके खातों के ऑडिट की जरूरत नहीं होती और जो आम तौर पर आईटीआर फॉर्म-1 और आईटीआर फॉर्म-4 के जरिए इनकम टैक्स जमा करते हैं, उनकी डेडलाइन 31 जुलाई होती हैं। वहीं कंपनियों और फर्म्स जिनके अकाउंट का ऑडिट होता है, उनकी डेडलाइन 31 अक्टूबर होती हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel