Ads Right Header

Corona Crisis: देश में पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मामले, 4209 की मौत

Corona Crisis: देश में पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मामले, 4209 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट दर्ज की गई हैं। लेकिन मौतों में एक बार फिर इजाफा हो गया। दरअसल, पिछले 24 घंटे में 259,551 नए कोरोना केस आए और 4209 संक्रमितों की मौत हो गई हैं। वहीं 3,57,295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

यानी कि 1 लाख 1 हजार 953 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले बुधवार को 2.76 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3874 संक्रमितों की जान गई थी। 20 मई तक देशभर में 19 करोड़ 18 लाख 79 हजार 503 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। 

बीते दिन 14 लाख 82 हजार 754 टीके लगाए गए। वहीं अबतक 32 करोड़ 44 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20.61 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा हैं। 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा हैं। एक्टिव केस घटकर 12 फीसदी हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान हैं। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान हैं। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel