Ads Right Header

पंजाब: मोगा में भारतीय वायुसेना का MIG-21 क्रैश, पायलट की हुई मौत: सूत्र

 पंजाब: मोगा में भारतीय वायुसेना का MIG-21 क्रैश, पायलट की हुई मौत: सूत्र

पंजाब के मोगा में देर रात भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट मिग-21के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की खबर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान पायलट अभिनव ने राजस्थान के सूरतगढ़ से मिग-21 से उड़ान भरी थी, इसी दौरान रास्‍ते में बाघापुराना के पास उनका फाइटर जेट क्रैश हो गया। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में पायलट अभिनव की मौत हो गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक पायलट अभिनव ने ट्रेनिंग के दौरान फाइटर जेट मिग-21 से उड़ान भरी थी। अभिनव मिग-21 से राजस्थान के सूरतगढ़ से हलवारा की ओर रवाना हुए थे। अपनी उड़ान के दौरान जब अभिनव फाइटर जेट को लेकर वापस आ रहे थे तभी उनका विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर वायुसेना की एक टीम भेजी गई। काफी खोजने के बाद भी अभिनव का पता नहीं चल सका।

सूत्रों के मुताबिक काफी देर सर्च ऑपरेशन चलाने के दौरान अभिनव का शव बरामद कर लिया गया हैं। वायु सेना के अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel