Ads Right Header

यौन शोषण केस में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल बरी, 2013 में हुई थी गिरफ्तारी

 (फाइल फोटो)
तहलका पत्रिका के पूर्व एडिटर इन चीफ तरुण तेजपाल को यौन शोषण मामले में बरी कर दिया गया हैं। तरुण तेजपाल पर पिछले 8 साल से यह मामला चल रहा हैं। उनपर अपनी सहकर्मी के साथ लिफ्ट में यौन शोषण का आरोप लगा था। तरुण तेजपाल मई 2014 से जमानत पर बाहर हैं। 

बता दें कि तहलका मैगजीन के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल पर सहकर्मी ने ही उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तरुण तेजपाल के खिलाफ गोवा पुलिस ने नवंबर 2013 में मामला दर्ज किया था। गोवा पुलिस की एफआईआर के बाद तरुण तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। तरुण तेजपाल मई 2014 से जमानत पर बाहर हैं। गोवा पुलिस ने फरवरी 2014 में उनके उनके खिलाफ 2846 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।

महिला ने क्‍या लगाया था आरोप

महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि गोवा में तहलका के एक इवेंट में वह गई थी। इवेंट की रात जब वह एक गेस्ट को उसके कमरे तक छोड़ कर वापस लौट रही थी, तभी होटल के ब्लॉक 7 की लिफ्ट के पास उसे तरुण तेजपाल मिल गए। तेजपाल ने गेस्ट को दोबारा जगाने की बात कह अचानक उसे वापस लिफ्ट के अंदर खींच लिया। इसके बाद उन्‍होंने लिफ्ट बीच में ही रोक दी और उनके साथ जो किया उसने तरुण तेजपाल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel