मजेदार फीचर्स के साथ Android 12 लॉन्च, पहले से ज़्यादा होगा फास्ट और सिक्योर
Android 12 लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हो गया है। इसके साथ ही Google I/O 2021 इवेंट में नए ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा भी कर दी हैं। बताया जा रहा है कि, इसमे कई खास फीचर्स हैं। ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम 'OS' बड़े और बोल्ड नोटिफिकेशन, एडजस्टिंग लॉक स्क्रीन, क्विक सेटिंग, एडजस्टिंग स्क्रीन लाइट और कलर स्कीम के साथ आता हैं। साथ ही इसमें नई विजेट्स भी दी गई हैं। खुशी की बात तो यह है कि, कंपनी ने 'Android 12' को सबसे पहले 'Google Pixel' पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसके बाद ही कंपनी इसे बाकी स्मार्टफोन के लिए जारी करेगी।
एंड्रॉयड 12 में इस्तेमाल किए जानेवाले अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी पर काफी ध्यान दिया गया हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम में काफी कुछ बदलाव किया गया है, चाहें वह नोटिफिकेशन बार हो या फिर क्विक सेटिंग्स। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़ी लॉक स्क्रीन क्लॉक मिलेगी। साथ ही नए ऑपरेटिंग सिस्टम में क्विक सेटिंग को भी रिडिजाइन किया गया हैं।
गूगल असिस्टेंट के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ये फोन का अहम अंग हैं। इसे भी लेकर कुछ खास चेंजेस किए गए हैं। बता दें कि, गूगल असिस्टेंट का फीचर अब पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करने पर मिलेगा। क्विक सेटिंग में बड़ा बटन और होम कंट्रोल, गूगल वॉलेट दिए गए हैं। गूगल का दावा है कि इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में यूज़र्स को पहले के मुकाबले काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।
एंड्रॉइड 12 में गूगल नया प्राइवेसी डैशबोर्ड शामिल कर रही है, जो यूजर को बताएगा कि फोन के कौन सी ऐप्ल को किन-किन ऐप्स का एक्सेस मिला है य इस डैशबोर्ड में गूगल ऐप्स के एक्सेस की भी जानकारी मिलेगी।
Android 12 में ChromeOS के साथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया हैं। यूजर्स एंड्रायन फोन की मदद से Chromebook को अनलॉक कर सकते हैं। क्रोमबुक में यूजर्स को अपने फोन से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। इतना ही नहीं कंपनी एक ऐसे टीवी ऐप पर भी काम कर रही है, जो कि एंड्रायड टीवी के साथ काम करेगा। फिलहाल इसे लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें