Ads Right Header

Chhattisgarh: थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर पर CM भूपेश का एक्शन, तत्काल प्रभाव से हटाया


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा को सूरजपुर से तत्काल हटाने के निर्देश दिए और शर्मा को वहां से हटा दिया गया। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, आईएएस गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया हैं। 

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा ''सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया हैं। यह बेहद दुखद और निंदनीय हैं। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।"

सीएम बघेल नए आगे कहा कि-''किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं हैं। इस घटना से क्षुब्ध हूं। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूं।''

वीडियो वायरल होने के बाद रणबीर शर्मा ने मांगी थी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर, डीएम रणवीर शर्मा ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मेरा किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं था। वह (युवक) टीकाकरण के लिए बाहर आया था लेकिन उसके पास कोई उचित दस्तावेज नहीं था। बाद में उसने कहा कि वह अपनी दादी से मिलने जा रहा हैं। जब उसने दुर्व्यवहार किया तो मैंने उसे गुस्से में थप्पड़ मार दिया। वह 13 साल का नहीं बल्कि 23-24 साल का था। मुझे अपने व्यवहार के लिए खेद है और मैं माफी मांगता हूं।'

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel