Ads Right Header

सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान, 1 जून से राज्य के 75 जिलों में 18+ का होगा वैक्सीनेशन

सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान, 1 जून से राज्य के 75 जिलों में 18+ का होगा वैक्सीनेशन

देश का सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश भयंकर कोरोना की मार झेल रहा हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा काफी बड़ा हैं। इस बात की गवाही गंगा किनारे लाशों की बस्ती और गंगा में बहती लाशें दे रही हैं। यही कारण है कि, सीएम योगी ने यूपी के हर नागरिक को वैक्सीन लगाने की ठानी हैं। उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 18-44 साल के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा हैं। अब सीएम योगी ने 75 जिलों में टीकाकरण का आदेश दिया हैं। प्रदेश में 1 जून से युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने का आदेश दिया हैं।

वहीं कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि, 10-15 साल के बच्चों के माता-पिता को प्राथमिक तौर पर टीका लगाया जाए क्योंकि तीसरी लहर बच्चों को अपना शिकार बनाने वाली हैं। साथ उन्होंने तीसरी लहर से पहले सभी पात्र लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया। दरअसल दावा किया जा रहा है कि अगस्त अक्टूबर के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।

सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब तक एक करोड 62 लाख लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जा चुकी है जो एक बड़ी संख्या है। गौरतलब है की यूपी टीकाकरण के मामले में अभी तक देश में अव्वल है। साथ ही सर्वाधिक टेस्टिंग वाला भी राज्य है। सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38 हजार नये केस आये थे और आज 6 हजार केस आये हैं जो यह बताता है कि प्रदेश ने कोविड-19 का कितना बेहतर प्रबन्धन किया गया हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 21 दिनों के अन्दर 2 लाख 16 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में टेस्ट क्षमता बढ़ाई गयी हैं। पिछले 24 घंटे के अन्दर 3 लाख 7 हजार टेस्ट किये हैं। पूरे कोराना काल में अभी तक पूरे प्रदेश में 04 करोड 65 लाख टेस्ट किये गये जो देश के अन्दर किसी भी प्रदेश द्वारा किये गये सर्वाधिक टेस्ट हैं। कोरोना से प्रदेश में रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से अधिक है। यह सब एक अभियान के तहत हुआ हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel