Ads Right Header

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले- सब कुछ ठीक रहा तो 31 मई से करेंगे अनलॉक

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले- सब कुछ  ठीक रहा तो 31 मई से करेंगे अनलॉक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को एक बार फिर सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया हैं। रविवार को केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए इसे एक हफ्ते और लागू करने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद अब दिल्ली में 31 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सीएम ने कहा कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला यूं ही जारी रहा और हालत सुधरते दिखते हैं तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 18 अप्रैल से दिल्ली में शुरू हुआ लॉकडाउन 24 मई को खत्म होने वाला था, लेकिन उससे पहले सीएम ने इसे एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा कर दी हैं।

दिल्ली सीएम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एक महीने में दिल्ली के अनुशासन की वजह से कोरोना की लहर कमजोर होती नजर आ रही हैं। जिसका असर ये हुआ कि अप्रैल के महीने में 36% संक्रमण दर पहुंच गयी थी, अब पहले के मुकाबले कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1600 केस सामने आए हैं। वहीं केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी के बारे में कहा कि वैक्सीन की बहुत कमी है, लेकिन वैक्सीन की समस्या का समाधान हम सब मिलकर निकालेंगे।

लोग चाहते हैं एक सप्ताह और बढ़े लॉकडाउन

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों से राय ली। लोगों की राय है कि एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया जाए। सीएम ने कहा कि यदि अभी लॉकडाउन को खोल दिया गया तो ऐसे में पिछले एक महीने की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। सीएम ने कहा कि यदि केस ऐसे ही कम होते रहे तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। सीएम ने कहा कि कोरोना पर पॉजिविटी रेट जो 36% पर पहुंच गई थी वह अब 2.5% पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटे में 1600 मामले, संक्रमण दर 2.5%

पिछले 24 घंटे में महानगर में करीब 1600 मामले आए और संक्रमण दर भी घटकर 2.5 फीसदी रह गई। उन्होंने कहा कि लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोरोना वायरस का खतरा टल गया है। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए हमें हरसंभव कदम उठाना होगा। सरकार का मानना है कि अगर तुरंत राहत दी गई तो अभी तक सख्ती से जो राहत मिली है वह गड़बड़ हो सकती है। इसलिए फिलहाल सरकार इससे राहत देने के मूड में नहीं है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel