देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 63 हजार नए केस दर्ज, अबतक 4329 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही हैं। लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 63 हजार 533 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इससे देश में पहली बार 4329 लोगों की मौत हुई हैं। कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का ये अबतक का रिकॉर्ड आंकड़ा हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 4,22,436 मरीज ठीक होकर घर गए। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक देश में 2,78,719 मरीजों की जान जा चुकी हैं।
कल चार लाख 22 हजार 436 लोग ठीक हुए हैं। बड़ी बात यह है कि देश में 19 अप्रैल 2021 के बाद इतने कम केस दर्ज हुए हैं। 19 अप्रैल 2021 को देश में दो लाख 59 हजार नए केस दर्ज हुए थे। जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं।
कुल केस- दो करोड़ 52 हजार 28 हजार 996
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 15 लाख 96 हजार 512
कुल मौत- दो लाख 78 हजार 719
कुल एक्टिव केस- 33 लाख 53 हजार 765
कुल टीकाकरण- 18 करोड़ 44 लाख 53 हजार 149
9 राज्यों के 46 कलेक्टरों से बात करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज 9 राज्यों के 46 जिलों के कलेक्टरों और चंडीगढ़ के प्रशासक से बात करेंगे, इस दौरान उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी ये संवाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। जिलों में कोरोना की क्या स्थिति है और इसकी कैसे रोकथाम हो, इस पर चर्चा होगी।
आज संवाद में तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, एमपी, उत्तराखंड के जिलाधिकारी, चंडीगढ़ के प्रशासक और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी शुरू होगी। वहीं पीएम मोदी 20 मई को भी देश के 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
बीते दिन देशभर में 50 डॉक्टर्स की मौत
बीते दिन देशभर में 50 डॉक्टर्स की मौत हुई हैं। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में तैनात 26 साल के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, अनस मुजाहिद ने बीते दिन दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने के कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरोना की इस दूसरी लहर में अब तक 244 डॉक्टर्स अपनी जान गवां चुके हैं और इन 244 डॉक्टर्स में अनस सब से कम उम्र वाले डॉक्टर थे।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें