पश्चिम बंगाल विधानभा 2021: 7वें चरण के लिए वोटिंग शुरू
पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानभा चुनाव में आज 7वें चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। आज 34 सीटों पर मतदान हो रहें हैं। इस चरण में कोलकाता, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्द्धमान की सीटें हैैं। इन पर कुल 284 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 37 महिलाएं शामिल हैं। करीब 82 लाख मतदाता उनकी किस्मत का फैसला करने के लिए वोट डालेंगे।
इससे पहले इस चरण में 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर व शमशेरगंज सीटों पर एक-एक प्रत्याशी की कोरोना से मौत होने से वहां अब 16 मई को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में कुल 8 चरण में चुनाव हो रहें हैं। अब तक छह चरणों में वोट डाले जा चुके हैं। 34 सीटों पर आज वोटिंग हैं। 8वें चरण में 35 सीटों पर वोट डाले जाएगें। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।
- 8:17 AM| 26 APR 2021 ________________________
ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं- विजयवर्गीय
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं। नंदीग्राम के चुनावों के पहले उनके बयान कुछ और होते थे। नंदीग्राम के बाद के बयान निराशा वाले बयान हैं, क्योंकि उनको पता लग गया है कि नंदीग्राम में वे हार चुकी हैं। उनको पता लग गया कि जनता ने उनका असली चेहरा पहचान लिया हैं।
- 7:42 AM| 26 APR 2021 ________________________
बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट
पश्चिम बंगाल में मालदा जिले की रतुआ विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी ने वोट डाला. उन्होंने कहा, ''रतुआ सबसे पिछड़ा विधानसभा हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों की हैं। लोग पलायन करके दूसरे राज्य में काम के लिए जा रहे हैं। यहां के विधायक सिर्फ वोट के समय आते हैं।''
- 7:29 AM| 26 APR 2021 ________________________
मतदान केंद्रों पर हो रही है लोगों की स्क्रीनिंग
विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। मालदा जिले की रतुआ विधानसभा के बूथ संख्या 142 पर लोगों ने वोट डाला।मतदान केंद्रों पर लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही हैं। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा जा रहा हैं।
- 7:10 AM| 26 APR 2021 ________________________
34 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई हैं। इस चरण में आज 34 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पोलिंग बूथ्स पर सुबह से ही लोग जुटने लगे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- 6:57 AM| 26 APR 2021 ________________________
The seventh phase of the West Bengal elections takes place today. Urging people to exercise their franchise and follow all COVID-19 related protocols.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2021
- 6:54 AM| 26 APR 2021 ________________________
पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के लिए थोड़ी देर में वोटिंग शुरू होगी। सभी पोलिंग बूथ्स पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Preparations underway at a polling booth in Garden Reach area of Kolkata.
— ANI (@ANI) April 26, 2021
Polling for the seventh phase of #WestBengalElections2021 to begin at 7 am today pic.twitter.com/JPLyMmAq6x




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें