Ads Right Header

पश्चिम बंगाल में कल 7वें चरण का मतदान, 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

( फोटो पीटीआई )

कोरोना महामारी से हाहाकार के बीच सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के दौरान 86 लाख से अधिक मतदाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर सहित 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। 

बता दें कि चुनाव के पूर्व के चरणों में हुई हिंसा के ध्यान में रखते हुए सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस चरण में सेंट्रल फोर्सेस की कुल 653 कंपनियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया हैं।


अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सातवें चरण में 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं सभी की नजरें भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र पर होंगी जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मौजूदा विधायक हैं और वह इसी क्षेत्र की निवासी हैं।

ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही है और अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के विद्युत मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया हैं। बीजेपी ने भवानीपुर से अभिनेता रुद्रनील घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है जो तृणमूल कांग्रेस छोड़कर  बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel