Ads Right Header

दिल्ली के छतरपुर में 500 बेड का नया कोविड सेंटर शुरू

दिल्ली छतरपुर में 500 बेड का नया कोविड सेंटर शुरू

दिल्ली के छतरपुर स्थित सरदार पटेल राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर की शुरुआत हो गई। इस केयर सेंटर में 500 बेड्स की सुविधा हैं। खास बात यह है कि यहां इन सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी दी गई हैं। जल्द ही इस अस्थाई अस्पताल में कोरोना रोगियों के लिए और बेड शामिल किए जाएंगे। यहां सामान्य ऑक्सीजन बेड के अलावा गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीज़ों के लिए विशेष आईसीयू भी बनाए जा रहें हैं। दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग स्थल पर बनाए गए इस कोविड केयर सेंटर में जल्द ही 200 बेड का आईसीयू भी शुरू किया जाएगा। इस आईसीयू को लेकर अधिकांश तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस अस्थाई कोरोना अस्पताल में पहुंचकर यहां मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा, "आज सोमवार सुबह राधा स्वामी कोरोना सुविधा केंद्र का दौरा किया। यहां कोरोना रोगियों के लिए 500 ऑक्सीजन बेड आज से शुरू हो गए हैं। अगले कुछ दिनों में और बेड जोड़े जाएंगे। हम यहां 200 आईसीयू बेड भी शुरू करेंगे। हमारी मदद करने के लिए बाबाजी के आभारी हैं। आईटीबीपी के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को प्रदान करने के लिए केंद्रीय सरकार का धन्यवाद करते हैं।"

दिल्ली में बीते 3 दिन के दौरान कोरोना से 1055 व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 350 लोगों की कोरोना से मोत हुई हैं।वहीं शनिवार को 357 और शुक्रवार को 348 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। और ये आंकड़ा हरदिन बढ़ता जा रहा हैं। दिल्ली में कोरोना से अब तक कुल 14,248 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। फिलहाल दिल्ली में 94,592 एक्टिव कोरोना मरीज़ हैं। इनमें से 52,296 कोरोना मरीज़ होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जबकि शेष रोगियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया हैं। 

इसे भी पढ़े: पश्चिम बंगाल विधानभा 2021: 7वें चरण के लिए वोटिंग शुरू 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel