राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24103 नए केस, इससे 357 लोगों की मौत
![]() |
| राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24103 नए केस, इससे 357 लोगों की मौत |
दिल्ली में अबतक कोरोना से संक्रमण के 10,04,782 मामले आ चुके हैं। 8,97,804 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं इस महामारी अबतक 13,898 लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में कुल 93,080 एक्टिव केस हैं।
🏥Delhi Health Bulletin - 24th April 2021🏥#DelhiFightsCorona pic.twitter.com/OT0Wju9hjj
— CMO Delhi (@CMODelhi) April 24, 2021
वहीं दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में व्यापारी संगठनों ने स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया हैं। बता दें कि दिल्ली के 100 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों ने कोरोना के कारण से पैदा हुई विकट स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया है, कि दिल्ली में लॉकडाउन को बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है, जिससे दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना की रफ्तार को रोका जा सके।
इसे भी पढ़े: देश के 48वें चीफ जस्टिस बने एन वी रमन्ना, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ
स्वैच्छिक रूप से 2 मई तक अपने बाज़ार बंद रखेंगे व्यापारी संगठन
व्यापारी संगठन की बैठक में तय किया गया की अगर दिल्ली सरकार कैट के आग्रह को स्वीकार करते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाती है तो यह सरकार का एक अच्छा कदम होगा। लेकिन अगर सरकार किसी कारण से लॉकडाउन नहीं बढ़ाती है तो दिल्ली के व्यापारी संगठन बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से स्वैच्छिक रूप से सोमवार 26 अप्रैल से 2 मई तक अपने बाजार बंद रखेंगे।
इसे भी पढ़े: चमोली में बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा, ऋषिगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें