विकास दुबे एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस को मिली बड़ी राहत
बिकरू कांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस को बड़ी राहत मिली हैं। यूपी पुलिस को सबूतों के अभाव में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई हैं। सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान कमेटी ने यूपी पुलिस को क्लीन चिट दी हैं। समिति को यूपी पुलिस के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला हैं।
बता दें कि 8 महीनों की जांच के बाद रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यूपी पुलिस के खिलाफ कोई सबूत नही मिले हैं। यानी विकास दुबे एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस को क्लीन चिट दे दी गई हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला यह है कि 2 जुलाई 2020 का हैं कानपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे के चार गुर्गों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था।
इस मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे एक हफ्ते बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुआ था, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही कानपुर के पास पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे की मौत हो गई। विकास दुबे को एसटीएफ और यूपी पुलिस की टीम उज्जैन से वापस ला रही थी। रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिस की पिस्टल लेकर भागा था, जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की इस मुठभेड़ में गैंगस्टर विकास दुबे की मौत हो गई थी।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें