Ads Right Header

1 मई से 18 के ऊपर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला


कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया हैं। अब एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।  बता दें कि सभी को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग उठ रही थी। इस बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद भारत सरकार ने एक मई से कोरोना वैक्सीनशन के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। जिसके मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं।


केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया हैं "18 साल से सभी उम्र के लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन लगाया जाएगा।" बयान में कहा गया हैं कि वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही नए नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों को भी वैक्सीन के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel