Ads Right Header

केंद्र सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी


ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे दिल्ली के अस्पतालों और कोरोना के मरीजों के लिए राहत की खबर हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की शिकायत के बाद केंद्र ने ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया हैं। केंद्र ने 378 मीट्रिक टन का कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया। इस बात की जानकारी खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए केंद्र सरकार के शुक्रगुजार हैं।

 

अरविंद केजरीवाल ( फोटो एएनआई ) 

बता दें कि मंगलवार को कई अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन कुछ ही घंटे के लिए बची थी। जिसको लेकर खुद सीएम अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कई ट्वीट किए। इसके बाद रात में अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़े: अमरनाथ यात्रा 2021: 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से ट्वीट कर आग्रह किया था कि दिल्ली के अस्पतालों में अब कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन स्टॉक बचा हैं, केंद्र सरकार जल्द से जल्द इसका इंतजाम करे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि वे लगातार इस बारे में आग्रह करते रहे हैं, अब संकट और गहरा गया हैं। इसलिए केंद्र सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाए, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel