Ads Right Header

उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को BJP ने दिया टिकट, जिला पंचायत का लड़ेगी चुनाव

उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को BJP ने दिया टिकट, जिला पंचायत का लड़ेगी चुनाव
उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को BJP ने दिया टिकट

उन्नाव कुलदीप सिंह सेंगर का नाम तो आप सब ने सुना ही होगा। ये वहीं, कुलदीप सिंह सेंगर है जो उन्नाव रेप केस में दोषी करार देने के साथ ही पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई हैं। तो वहीं, अब पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने जा रहीं हैं। बता दें कि बीजेपी ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। दरअसल, बीजेपी ने गुरुवार यानी की 8 मार्च को जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के नामों की  लीस्ट जारी कर दी हैं। जारी लीस्ट में बीजेपी ने संगीता सेंगर को वार्ड 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से अपना उम्मीदवार बनाया हैं। 

बता दें कि इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद अवस्थी सिकंदरपुर सरोसी प्रथम और नवाबगंज के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से बीजेपी समर्थन से चुनावी ताल ठोंकेंगे। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने बताया कि यह सभी पार्टी अधिकृत उम्मीदवार हैं। पार्टी का बैनर लगा सकेंगे। पार्टी का हर कार्यकर्ता इनको चुनाव लड़ाएगा। जिला उपाध्यक्ष सोनी अशोक शुक्ला भी उम्मीदवार बनाए गए हैं। वर्तमान में यह जिला उपाध्यक्ष हैं। इनसे उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया जाएगा। अन्य पदाधिकारियों को भी इस्तीफा देना होगा।

बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर बांगरमऊ से बीजेपी के टिकट पर चार बार विधायक रह चुके हैं। साल 2017 में उन्नाव के चर्चित रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें बीजेपी ने अगस्त 2019 में पार्टी से निकाल दिया था और इसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई थी। पिछले साल कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को रेप और अपहरण के मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी। वहीं रेप सर्वाइवर के पिता की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में भी सेंगर समेत सभी दोषियों को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

इसे भी पढ़े: राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र, कहा देश में वैक्सीन की कमी, लेकिन विदेशों में बांट रहे हैं वैक्सीन

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel