Ads Right Header

5G सपोर्ट के साथ Nokia X10 और Nokia X20 हुए लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

5G सपोर्ट के साथ Nokia X10 और Nokia X20 हुए लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
5G सपोर्ट के साथ Nokia X10 और Nokia X20 हुए लॉन्च

Nokia (नोकिया) कंपनी ने Nokia X सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया हैं। इनमें Nokia X10 और Nokia X20 शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी से लैस हैं। बता दें कि दोनों फोन को लेकर लंबे समय से जानकारी सामने आ रही थी। जिसके बाद ग्राहकों का अब इंतजार खत्म हुआ हैं। 

बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया हैं। इसके अलावा अगर हार्डवेयर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स इन दोनों फोन में दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और इनकी  खूबियों के बारे में….

Nokia X10 बाजार में ग्राहकों के लिए तीन वेरिएंट में उपलब्ध हैं। Nokia X10 को 6GB रैम+ 64GB स्टोरेज, 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज और 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया हैं। यह जंगल और स्नो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं Nokia X20 नॉर्डिक ब्लू और सन कलर ऑप्शन के साथ 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़े: Realme के तीन बजट स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें इसके फीचर्स 

5G सपोर्ट के साथ Nokia X10 और Nokia X20 हुए लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

Nokia X10: स्पेसिफिकेशन्स 

Nokia X10 में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई हैं, जो कि 1080×2400 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती हैं। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,470mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती हैं। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया हैं। इसमें 48 MP का मेन सेंसर, 5 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 MP का डेप्थ सेंसर और 2 MP का मैक्रो शूटर दिया गया हैं। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया हैं। 

5G सपोर्ट के साथ Nokia X10 और Nokia X20 हुए लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

Nokia X20: स्पेसिफिकेशन्स 

इस फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो कि 1080×2400 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती हैं। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,470mAh बैटरी दी गई हैं। वहीं बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया हैं। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता हैं। 64 MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 5 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा 2 MP का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 MP का मैक्रो शूटर दिया गया हैं। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया हैं।

इसे भी पढ़े: OPPO F19 भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel