Ads Right Header

राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र, कहा देश में वैक्सीन की कमी, लेकिन विदेशों में बांट रहे हैं वैक्सीन

rahul-gandhi's-letter-to-pm-modi,-said-there-is-lack-of-vaccine-in-the-country,-but-the-vaccines-are-distributed-abroad

राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया हैं कि कोरोना वायरस के टीके की खरीद एवं वितरण में राज्यों की भूमिका बढ़ाई जाए और टीके निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने आठ अप्रैल को लिखे इस पत्र में यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से सही तरीके से क्रियान्वयन न किए जाने और उसमें 'लापरवाही' के कारण टीकाकरण का प्रयास कमजोर पड़ता दिख रहा हैं। 

उन्होंने दावा किया कि अगर मौजूदा गति से टीकाकरण चलता रहा तो देश की 75 फीसदी आबादी को टीका लगाने में कई साल लग जाएंगे। यह कहते हुए उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया, टीके के निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए। नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार दूसरे टीकों को तुरंत अनुमति दी जाए।

साथ ही उन्होंने कहा जिन्हें भी टीके की जरूरत हैं उनके लिए टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण के लिए तय राशि में बढ़ोतरी करने की भी मांग की। उन्होंने पीएम मोदी से यह भी कहा कि टीके की खरीद एवं वितरण में राज्यों की भूमिका बढ़ाई जाए तथा इस मुश्किल समय में गरीब तबकों को सीधी आर्थिक मदद दी जाए। राहुल गांधी ने पत्र में कहा, हमारे टीकाकरण अभियान को, अब टीके के प्रमाणपत्र पर किसी व्यक्ति की तस्वीर से आगे, अधिकतम टीकाकरण की दिशा में बढ़ाना होगा।

इसे भी पढ़े: उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को BJP ने दिया टिकट, जिला पंचायत का लड़ेगी चुनाव


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel