Ads Right Header

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण से जुड़े मुद्दों पर क्या है नेशनल प्लान?, कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण से जुड़े मुद्दों पर क्या है नेशनल प्लान?, कल होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण से जुड़े मुद्दों पर क्या है नेशनल प्लान?, कल होगी सुनवाई


देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर स्वत संज्ञान लिया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण से जुड़े मुद्दों पर “राष्ट्रीय योजना” चाहता हैं।

सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को कोविड पर एक राष्ट्रीय योजनाबनाकर इसे पेश करने या सूचित करने को कहा हैं। वही इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 प्रबंधन पर स्वतं: संज्ञान के मामले में उसकी मदद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे को न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) नियुक्त किया हैं। वही कोर्ट अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा है कि वह कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच लॉकडाउन घोषित करने की हाईकोर्ट की न्यायिक शक्ति को भी जांचेगा।

इसे भी पढ़े: केंद्र सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी 

कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े 

देश में पिछले 24 घंटों में 3,14,835 कोरोना के नए मामले सामने आए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से  सबसे बड़ा आंकड़ा हैं। इसी के साथ कुल मामले बढ़कर 1,59,30,965 हो गए हैं। 15 अप्रैल से देश में लगातार 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच वायरस के कारण 2,104 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,84,657 हो गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में एक ही दिन में 2,000 से अधिक मौतें दर्ज की हैं।

वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या 2,29,142 हो गई हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1,78,841 संक्रमित लोग रिकवर हुए, जिसके बाद कुल रिकवरी 1,34,54,880 हो गई। कोरोना वायरस से होने वाली 81.08% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड में हुईं

इसे भी पढ़े: केंद्र का बड़ा फैसला, विशेष श्रेणियां छोड़कर औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel