Ads Right Header

केंद्र का बड़ा फैसला, विशेष श्रेणियां छोड़कर औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद

केंद्र का बड़ा फैसला, विशेष श्रेणियां छोड़कर औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद

कोरोना वायरस से देश में बिगड़ते हालात और ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया हैं। ऑक्सीजन की कमी खबरों के बीच गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है, कि अगले आदेश तक औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद रहेगी। हालांकि कुछ विशेष श्रेणियों में छूट दी गई हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मेडिकल ऑक्सीजन की अंतरराज्यीय आवाजाही में किसी भी तरह की रुकावट नहीं पैदा होनी चाहिए। 

दरअसल आज कई राज्यों में ऑक्सीजन टैंकरों को पुलिस द्वारा रोके जाने की खबरें सामने आई थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया हैं।

इसे भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण से जुड़े मुद्दों पर क्या है नेशनल प्लान?, कल होगी सुनवाई

मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। यही नहीं ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों के अंतर-राज्य आवाजाही की अनुमति दी जाए। गृह सचिव की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि मेडिकल ऑक्सीजन की निरंतर अंतराज्यीय आवाजाही के लिए संबंधित विभागों को पहले से निर्देश दिए जाएं। किसी भी ऑक्सीजन मैन्यूफैक्चरर या सप्लायर पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए कि वो ऑक्सीजन सिर्फ उसी राज्य को दे सकते हैं जहां पर प्लांट मौजूद हैं।

इसे भी पढ़े: पतंजलि में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोविड टेस्ट

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel