Ads Right Header

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 7वें चरण में 34 सीटों पर 75.06% मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 7वें चरण में 34 सीटों पर 75.06% मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 7वें चरण में 34 सीटों पर 75.06% मतदान

बंगाल विधानसभा चुनाव के 7वें चरण में राज्य की 34 विधानसभा सीटों के 11,376 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 75.06% मतदान दर्ज किया गया हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोमवार को 7वें चरण के मतदान के दौरान कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच 86 लाख से अधिक मतदाता सीएम ममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर सहित 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। 

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के पोलिंग एजेंट ने ममता बनर्जी की फोटो लगी हुई टोपी पहन रखी थी। हालांकि चुनाव अधिकारी ने कहा है कि उन्होंने किसी को टोपी पहने नहीं देखा। उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव के पूर्व के चरणों में हुई हिंसा के मद्देनजर 7वें चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।  उन्होंने कहा कि निर्वाचन इकाई ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए इस चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 796 कंपनी तैनात करने का फैसला किया।

अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 रोधी प्रोटोकॉल का कड़ा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 7वें चरण में 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इस बीच चुनाव आयोग ने 05-सिताल्कुची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र 126-आमेटली माध्यमिक शिक्षा केंद्र में 29 अप्रैल को दोबारा से मतदान आयोजित किए जाने का आदेश दिया हैं।

  • 7:28 PM| 26 APR 2021 ________________________
बंगाल चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न

बंगाल चुनाव के सातवें चरण का मतदान शाम 6.30 बजे समाप्त हुआ। पश्चिम बर्धमान, दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण कोलकाता के कुछ हिस्सों ने इस चरण के दौरान मतदान किया।

  • 6:15 PM| 26 APR 2021 ________________________
बंगाल चुनाव: शाम 5.31 बजे तक 75% से अधिक मतदान

चुनाव आयोग का कहना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में शाम 5.31 बजे तक 75.06% मतदान दर्ज किया गया।

  • 5:21 PM| 26 APR 2021 ________________________
ममता बनर्जी ने मद्रास HC के आदेश का किया स्वागत, कहा- कोविड से संक्रमित केंद्रीय सुरक्षा बल वापस लौटें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में कोविड से संक्रमित केंद्रीय बलों को लौटाने की मांग की। नेता ने मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत किया कि चुनाव आयोग कोविड के प्रसार के लिए दोषी ठहराए जाने से बच नहीं सकता है।

  • 4:14 PM| 26 APR 2021 ________________________
कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान किया

 

  • 2:28 PM| 26 APR 2021 ________________________
ममता बनर्जी ने मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी का किया स्वागत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी का तोता बताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी हर सीट पर चुनाव हार जाएगी। 

  • 1:17 PM| 26 APR 2021 ________________________
टीएमसी ने सीआरपीएफ पर मारपीट का लगाया आरोप

पश्चिम बर्द्धमान जिले में टीएमसी ने सीआरपीएफ पर कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि बूथ संख्या 217 पर सीआरपीएफ ने कार्यकर्ताओं की पिटाई की और उन्हें बूथ पर जाने नहीं दिया। 

  • 12:31 AM| 26 APR 2021 ________________________
बीजेपी अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब लोग बचपन से मालदा को आम की दृष्टि से जानते थे। ममता जी के कुशासन के कारण मालदा बम बनाने की फैक्ट्री के रूप में जाना जाने लगा, नकली नोट छापने की दृष्टि से जाना जाने लगा। 

  • 11:56 AM| 26 APR 2021 ________________________
सुबह 11:36 बजे तक 37.72 प्रतिशत मतदान

 

  • 11:45 AM| 26 APR 2021 ________________________
बीजेपी के पोलिंग एजेंट ने टीएमसी पर मतदान केंद्र से भगाने का लगाया आरोप

 

  • 10:44 AM| 26 APR 2021 ________________________
भवानीपुर सीट से टीएमसी प्रत्याशी सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने डाला वोट

भवानीपुर सीट से टीएमसी प्रत्याशी सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मतदान करने के बाद कहा कि मैं 1962 से राजनीति में हूं पहली बार मैंने अपने आपको वोट दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को उनके काम पर वोट मिल रहा है। 

  • 10:22 AM| 26 APR 2021 ________________________
ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार

मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला सीट के पोलिंग बूथ -29 के सभी मतदाताओं ने चुनाव  का बहिष्कार किया है। लोगों का कहना है कि गांव में सड़कों की हालत बुरी है। सोलर लाइट नहीं लगाया गया है। 

  • 9:43 AM| 26 APR 2021 ________________________
सुबह 9:32 बजे तक 17.47% मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए सुबह 9:32 बजे तक 17.47% मतदान हुआ है। #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/coyMnhSWlJ

 

  • 9:24 AM| 26 APR 2021 ________________________
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने डाला वोट

बंगाल में सातवें चरण के लिए  मतदान जारी है, कोलकाता में टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने वोट डाला।

TMC MP Nusrat Jahan Ruhi and her parents cast vote at a polling booth in Kolkata, for the seventh phase of #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/xmkkjbw0Gd

 

  • 9:16 AM| 26 APR 2021 ________________________
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने डाला वोट
बंगाल में सातवें चरण के लिए  मतदान जारी है, कोलकाता में टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने वोट डाला।

  • 9:16 AM| 26 APR 2021 ________________________
बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट

मालदा जिले की रतुआ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने वोट डाला।

पश्चिम बंगाल: मालदा जिले की रतुआ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने वोट डाला।उन्होंने कहा, ''रतुआ सबसे पिछड़ा विधानसभा है। यहां सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों की है। लोग पलायन करके दूसरे राज्य में काम के लिए जा रहे हैं। यहां के विधायक सिर्फ वोट के समय आते हैं।'' pic.twitter.com/Dvyqi09Xd2

 

  • 8:49 AM| 26 APR 2021 ________________________
ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं: कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं। नंदीग्राम के चुनावों के पहले उनके बयान कुछ और होते थे। नंदीग्राम के बाद के बयान निराशा वाले बयान हैं क्योंकि उनको पता लग गया है कि नंदीग्राम में वे हार चुकी हैं। उनको पता लग गया कि जनता ने उनका असली चेहरा पहचान लिया है।

  • 8:46 AM| 26 APR 2021 ________________________
अभिषेक बनर्जी ने कोलकता के भवानीपुर में डाला वोट
विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के मतदान में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकता के भवानीपुर में वोट डाला।

 

  • 8:04 AM| 26 APR 2021 ________________________
मतदान केंद्रो पर पहुंचने लगे हैं लोग

 

  • 8:03 AM| 26 APR 2021 ________________________
पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए मतदान जारी है। पीएम मोदी ने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की हैं।

The seventh phase of the West Bengal elections takes place today. Urging people to exercise their franchise and follow all COVID-19 related protocols.
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel