Ads Right Header

कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर चुनावी रैलियों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध- चुनाव आयोग

कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर चुनावी रैलियों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध- चुनाव आयोग

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में महामारी के नियमों का पालन नहीं करने पर चुनावी रैली पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी हैं। इसमें हैरानी बात यह हैं कि आयोग ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने होने के बाद  कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ने की सुध आई हैं। दरअसल चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व महासचिवों को पत्र लिखकर पिछले साल अगस्त में अपनी तरफ से जारी की गई कोरोना गाइडलाइंस की याद दिलाई और इसके निर्देशों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को रैली के दौरान आने वाले लोगों के फेस मास्क पहने, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था करने आदि के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराना होगा। इन निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में आयोग उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 तक दिए प्रावधानों और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई करेगा। आयोग ने कहा कि ये गाइडलाइंस पिछले साल बिहार विधानसभा चुनावों और उसके बाद कराए गए विभिन्न उपचुनावों में भी लागू की गई थीं।


आयोग ने कहा कि 26 फरवरी को चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा करते समय भी सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर इन गाइडलाइंस की जानकारी दी गई थी। लेकिन हालिया दिनों में चुनावी बैठकों, रैलियों आदि में इन गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। यहां तक कि स्टार प्रचारक भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। आयोग ने आगे कहा है कि वह इस लापरवाही को लेकर बेहद गंभीर है और यदि हालात नहीं सुधरे तो चुनाव के बाकी चरणों में ऐसे स्टार प्रचारकों, नेताओं और प्रत्याशियों की सभी तरह की रैलियों, सभाओं और बैठकों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

आयोग द्वारा जारी पत्र में स्टार प्रचारकों और नेताओं या उम्मीदवारों द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किए जाने का उल्लेख किया गया है। यहां तक कि प्रचार के दौरान या मंच पर भी मास्क पहनने के नियमों का पालन नहीं हुआ। पत्र में कहा गया कि ऐसा कर राजनीतिक दलों के नेताओं और उम्मीदवारों के साथ ऐसी चुनावी सभा में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाले लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel