मीटिंग के लाइव टेलिकास्ट पर पीएम मोदी ने जाहिर की आपत्ति, केजरीवाल ने दी सफाई
![]() |
| मीटिंग के लाइव टेलिकास्ट पर पीएम मोदी ने जाहिर की आपत्ति, केजरीवाल ने दी सफाई ( फोटो एएनआई ) |
कोरोना महामारी के चलते आज पीएम मोदी ने कोरोना से प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बैठक की थी। लेकिन इस बैठक के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसके चलते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी पड़ी। दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक के कुछ हिस्से को लाइव कर दिया। जिससे पीएम मोदी की ओर से आपत्ति जाहिर की गई।
इसे भी पढ़े: COVID-19 Crisis: सेना ने जर्मनी से मंगाए 23 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट
जिस पर दिल्ली के सीएम के कार्यालय की ओर से सफाई दी गई हैं। कहा गया है कि उन्हें कभी निर्देश नहीं दिया गया था कि भाषण का लाइव नहीं किया जा सकता है, अगर इससे कोई दिक्कत हुई है तो वह अपनी ओर से खेद प्रकट करते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की अपील
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक के दौरान पीएम मोदी से शिकायत करते हुए कहा कि अगर कोई राज्य ऑक्सीजन सप्लाई को रोक लेता है तो मैं किससे करें। सीएम केजरीवाल ने ऑक्सीजन के लिए पीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि दिल्ली को 700 टन ऑक्सीजन की जरुरत है लेकिन ऑक्सीजन का बढ़ाया गया कोटा 480 टन, वो पूरा कोटा दिल्ली तक पहुंच सकें इसलिए मदद करें।
सीएम ने शिकायत की है, कि बढ़ाए गए 480 टन में से 350 टन ही दिल्ली पहुंचा हैं। इसलिए ऑक्सीजन सप्लाई में सेना की मदद लेने का सुझाव केजरीवाल ने दिया हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन पर पूरे देश का अधिकार है, लेकिन अगर दिल्ली में ऑक्सीजन प्लांट नही है तो क्या दिल्ली को ऑक्सीजन नही मिलेगी,
इसे भी पढ़े: पतंजलि में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोविड टेस्ट
जिस राज्य में ऑक्सीजन की फैक्ट्री है क्या वो ऑक्सीजन रोक सकती हैं, ऐसे में हम क्या करें। सीएम ने सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली के किसी अस्पताल में अगर 1 घंटे की आधे घंटे या 2 घंटे की ऑक्सीजन बच जाए और लोगों के मरने की नौबत आ जाए तो मैं फोन उठाकर केंद्र में किससे बात करें।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें