चमोली में बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा, ऋषिगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी
चमोली में एक बार फिर ग्लेशियर टूटने पर जिला प्रशासन ने नदी किनारे स्थित शहरों में हाईअलर्ट घोषित कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार ये ग्लेशियर आईटीबीपी की 8 बीएन पोस्ट के पास मालारी और सुमना के बीच टूटा हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ रोज से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश व बर्फ़बारी के चलते चमोली जिले के भारत-चीन सीमा पर सटे इनर लाईन पर स्थित सुमना के पास भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूट गया हैं। बताया जा रहा है कि ये काफी बड़ा है और इसके चलते बड़ा हादसा भी हो सकता हैं। जिसके चलते गंभीर समस्याएं आ सकती हैं। इसको देखते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी अलर्ट जारी कर दिया हैं।
जिला प्रशासन को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश दे दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाये।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 23, 2021
वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नीती घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली हैं। इस संबंध में मैंने एलर्ट जारी कर दिया हैं। मैं निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ के सम्पर्क में हूं। जिला प्रशासन को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम को रोकने के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
कई दिनों से लगातार हो रही है बर्फबारी
पिछले तीन दिनों से पौड़ी और श्रीनगर गढ़वाल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई हैं। इससे तापमान में गिरावट आई हैं। जनपद में पिछले 24 घंटों में थलीसैंण, पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई है जबकि बारिश का दौर लगातार जारी हैं। जिससे सीमा पर तैनात सेना के आवागमन में बाधा भी उत्पन्न हो रही हैं।
इसे भी पढ़े: पतंजलि में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोविड टेस्ट




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें