Ads Right Header

COVID-19 Crisis: सेना ने जर्मनी से मंगाए 23 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

COVID-19 Crisis: सेना ने जर्मनी से मंगाए 23 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हैं। कोरोना मरीजों के लगातार बढ़ते मामलों के चलते देश में स्वस्थय व्यवस्था चरमरा गई हैं। देश के अस्पतालों में बैड वेंटिलेटर कोरोना के इलाज में होने वाली दवा, रेमेडी शिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही हैं। जिसके चलते मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। 

वही देश में पैदा हुए इस संकट को खत्म करने के लिए भारतीय सेना आगे बढ़कर काम कर रही हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आर्मड फोर्स मेडिकल सर्विस (AFMS) अब जर्मनी की तकनीक की मदद लेगी। AFMS जर्मनी से मोबाइल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट (ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट) का आयात करने जा रहा हैं। 

इसे भी पढ़े: केंद्र का बड़ा फैसला, विशेष श्रेणियां छोड़कर औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद

COVID-19 Crisis: सेना ने जर्मनी से मंगाए 23 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

सूत्रों ने बताया कि जर्मनी से 23 मोबाइल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लाए जा रहे हैं। ये सभी एक हफ्ते के अंदर आ सकते हैं। ये प्लांट AFMS के हॉस्पिटल्स में लगाए जाएंगे और ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकेगा। 

बताया गया है कि यह हर एक प्लांट 2,400 लीटर ऑक्सीजन (प्रति घंटा) तैयार कर सकता हैं। यानी इसकी मदद से 20-25 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की हर समय आपूर्ति होती रहेगी। इनकी खासियत यह है कि इनको आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर लेकर जाया जा सकता हैं। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दूसरे रक्षा विंग्स को पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़े: पतंजलि में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोविड टेस्ट


COVID-19 Crisis: सेना ने जर्मनी से मंगाए 23 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

रहा रक्षा विभाग कोरोना काल में कर रहा हैं हर संभव मदद

कोविड केयर सेंटर बनाने से लेकर, ऑक्सीजन उत्पादन, ऑक्सीजन केंटेनर्स को एक जगह से दूसरी जगह एयर लिफ्ट करने तक, सब में सशस्त्र बल आगे  हैं। वही रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) भी कोरोना काल में हर संभव मदद कर रहा हैं। उन्होंने अहमदाबाद में सिर्फ 10 दिनों में कोविड हॉस्पिटल का निर्माण किया हैं। इसमें 900 बेड्स हैं। दिल्ली में भी 500 बेड्स वाला कोविड हॉस्पिटल तैयार किया गया हैं। 

वहीं एयरफोर्स ने गुरुवार को हिंडन से तीन ऑक्सीजन कंटेनर्स को एयरलिफ्ट किया। इनको बंगाल लेकर जाया गया हैं। वहां से इनमें ऑक्सीजन भरकर लाई जाएगी और जहां जरूरत है वहां भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़े: केंद्र सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel